ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ अपनी मां का जन्मदिन किया सेलिब्रेट- देखें PHOTOS
ऐश्वर्या राय बच्चन ने बीते दिन अपनी मां वृंदा राय का जन्मदिन सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ऐश के साथ सेलिब्रेशन में अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी शामिल रहे। बता दें कि वृंदा राय मुंबई में ही रहती हैं और अक्सर ही ऐश अपनी मां के साथ वक्त गुजारती हैं। ऐश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Recommended Video
ऐश्वर्या राय ने मां और बेटी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की। इसमें तीनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं। पीछे ऐश्वर्या के पिता कृष्णाराज राय की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।

इस फोटो को पोस्ट कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- "हैप्पी 70वां बर्थडे डियरेस्ट डार्लिंग मॉमी-डोडा। हम आपसे बेइंतहा प्यार करते हैं। आप हमारी दुनिया हैं।"
ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगभग हर खास मौके की तस्वीरें शेयर करती हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पिता, मां और नन्ही सी आराध्या के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की थी और परिवार को अपनी जिंदगी बताया था। बता दें, साल 2017 में ऐश्वर्या के पिता का निधन हो गया था।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या एक बार फिर निर्देशक मणि रत्नम के साथ ऐतिहासिक ड्रामा Ponniyin Selvan में काम करने वाली हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन दसवीं और बॉब बिस्वास जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अफवाह है कि अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ में भी एक फिल्म के लिए अप्रोच किया जा रहा है। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications













