ऐश्वर्या ने मनाया ऑनलाइन करवाचौथ, अभिषेक ने किया मिस!

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की बहुत ही लाडली बहू हैं। बच्चन परिवार की बहू होने के नाते ऐश्वर्या को बॉलीवुड का बहुत सा प्यार भी मिला है और इस प्यार सम्मान को बनाए रखने में ऐश ने कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अब हाल ही में करवा चौथ का व्रत भी ऐश ने कुछ इस तरह से मनाया कि लोग हैरान हो गये। यहां तक कि बॉलीवुड में भी लोग ऐश के इस करवा चौथ के बारे में बातें कर रहे हैं और ऐश की तारीफ। अक्सर पति के बाहर होने पर औरतें या तो उनकी तस्वीर देखकर अपना व्रत तोड़ देती हैं या फिर व्रत रखती ही नहीं। लेकिन ऐश्वर्या ने ऐसा कुछ भी ना करते हुए व्रत भी रखा और लाइव अपने पति के दीदार भी किये। ऐश्वर्या राय ने फेसटाइम के जरिये विदेश में बैठे अभिषेक बच्चन को देखकर अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ा।

अभिषेक बच्चन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये लिखा अपनी पत्नी से दूर मेरा ये पहला करवा चौथ है। थैंक गॉड फेसटाइम है। फेसटाइम एक वीडियो कॉलिंग सॉफ्टवेयर है जिसके जरिये आप देश भर में किसी से भी ऑनलाइन बात कर सकते हैं और फेस टू फेस बात भी कर सकते हैं। ऐश्वर्या राय ने भी इसी सॉफ्टवेयर के जरिये ही अपना करवा चौथ मनाया। अमिताभ बच्चन भी ऐश्वर्या राय के इस ऑनलाइन करवा चौथ को देखकर हैरान थे उन्हें भी लगा कि आखिर किस सदी में जी रहे हैं हम। पिछले साल अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्व्रया राय और अभिषेक ने मिलकर करवा चौथ मनाया था। लेकिन इस साल अभिषेक अपनी शूटिंग के चक्कर में इंडिया से बाहर चले गये और ऐश इस व्रत पर अकेली ही रहीं।

अभिषेक और ऐश्वर्या राय की जोडी़ बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक है। अमिताभ बच्चन की बहू होने के नाते ऐश्वर्या राय को काफी मान सम्मान और एक बहुत ही प्रेस्टीजियस दर्जा मिला है। खबर है कि जल्द ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक भी एक साथ फिल्म करने वाले हैं हालांकि इस खबर पर ऐश या अभिषेक ने कुछ रिएक्ट नहीं किया है। अभिषेक बच्चन भी इस वक्त धूम 3 की शूटिंग कर रहे हैं और इसके अलावा वो फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू इयर की भी शूटिंग कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X