रेड कार्पेट को लेकर उलझन में ऐश्वर्या

इस खबर के साथ ऐश्वर्या 11वीं बार इस फ्रेंच महोत्सव के रेड कारपेट पर नजर आने वाली हैं। उनके लिये यह मौका काफी खास रहने वाला है क्योंकि ऐश मां बनने के बाद पहली बार रेड कार्पेट पर चलने जा रही हैं और इनके साथ उनकी पांच माह की बेटी भी उनका साथ देंगी।
यह तो तय हो गया लेकिन ऐश की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। पता चला है कि वह अब अपने पहनावे को लेकर काफी परेशान हैं। ऐश्वर्या कान्स में क्या पहनेंगी अभी तक यह तय नहीं हो पाया है। दरअसल उनका वजन अब भी उन्हें परेशान किये हुए है।
ऐसे में वह वेस्टर्न ड्रेस तो नहीं पहन सकती। वैसे भी हर साल वो अपने पहनावे को लेकर आलोचना का ही शिकार बनी रहती हैं। इसबार वो भारतीय परिधान पहन कान्स में शिरकत करें तो ऐश के लिए बेहतर है।


Click it and Unblock the Notifications