ऐश्वर्या को कान में मिला साथ

इन दोनों अभिनेत्रियों को भी यहाँ भारत को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। इस खबर की पुष्टि की भी कर दी गई है। तय हुआ है कि भारत से लोरिअल ब्रांड के लिए सोनम कपूर, ऐश्वर्य और फ्रीडा को आमन्त्रित किया गया है। ये तीनों कान के रेड कारपेट पर 11 और 12 मई को चलेंगी।
लोरिअल ब्रांड ने इस बात की पुष्टि की है। लोरियाल के अधिकारियों का मानना है कि ये तीनों अभिनेत्रियाँ भारत का अलग-अलग तरीके से प्रतिनिधित्व करेंगी। इसलिए उन्होंने तीनों को अपने ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी।
तीनों नायिकाएं और भी कई ब्रांड्स से जुड़ी हैं। सोनम कपूर को खूबसूरत नायिकाओं में से एक माना जाता है और ऐश्वर्या तो पिछले कई सालों से लोरियाल की तरफ से कान में शामिल होती रही हैं। इस बारे में ऐश्वर्य राय बच्चन का कहना है कि ये उनके लिए बेहद ख़ुशी की बात है कि पिछले कई सालों से उन्हें लोरिअल के तरफ से कान में हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है इससे भारतीय सिनेमा का नाम भी रौशन हो रहा है।
गौरतलब है कि वो वह ओपन आर्ट गाला के बाद वहां के खास लोगों के साथ वहां डिनर भी करेंगी और भारतीय सिनेमा पर वे एक खास वर्कशॉप में भी हिस्सा लेंगी। वे यहाँ इस बात पर भी चर्चा करेंगी कि कैसे विदेशी फिल्मों के साथ भी भारत की पहचान बढ़े। पिछली बार उनकी फिल्म रावण की स्पेशल स्क्रीनिंग यहाँ की गयी थी, लेकिन इस बार ऐश्वर्य की कोई फिल्म शामिल नहीं है। वे सिर्फ आमतौर पर विश्व फलक पर इंडियन सिनेमा के बारे में चर्चा करेंगी।
वहीं कान में जाने पर उत्साहित सोनम का कहना है कि ये उनके लिए खास मौका होगा। चूँकि उन्होंने अब तक कान के बारे में सिर्फ सुना था। इस बार उन्हें ये मौका मिल रहा है कि वो इस फेस्टिवल को सामने से देखेंगी। फ्रीडा ने इस बारे में कहा है कि उन्हें हमेशा ये बात अच्छी लगती है कि वे भारत के सिनेमा का विश्व स्तर पर प्रतिनिधित्व करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











