कान्स में ऐश्वर्या राय ने कर दी सबकी बोलती बंद, मांग में सिंदूर भरकर महारानी की तरह रेड कार्पेट पर उतरीं

Aishwarya Rai Cannes 2025: फैंस को जिस पल का इंतजार था आखिरकार वो आ ही गया। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai at Cannes) कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंच चुकी हैं और उन्होंने अपने लुक से उन लोगों की बोलती बंद कर दी जो उनके तलाक के कयास लगा रहे थे।
रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या
रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय ने अपनी पहली झलक दिखाई। ट्रेडिशनल भारतीय गहनों से लदी एक्ट्रेस ने द हिस्ट्री ऑफ साउंड के प्रीमियर में सफेद साड़ी में शानदार एंट्री की। उन्होंने अपने इस लुक से लोगों को यह भी मैसेज दिया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक चल रही है, क्योंकि उन्होंने मांग में सिंदूर लगा रखा था, जो उनके शादीशुदा होने का प्रतीक है।
22 वीं बार रेड कार्पेट पर चलीं ऐश्वर्या
आपको बता दें, ऐश्वर्या लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर रेड कार्पेट पर चलीं। फेस्टिवल में यह उनकी 22वीं रेड कार्पेट वॉक है। ग्लोबल सुपरस्टार ने रेड कार्पेट पर अपनी शानदार शुरुआत तब की थी जब उनकी फिल्म देवदास का प्रीमियर 2002 के कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
इस बीच, भारतीय फिल्ममेकर पायल कपाड़िया इस साल कॉम्पटीशन जूरी का हिस्सा हैं। यह पायल की कान्स में वापसी का प्रतीक है, एक साल पहले उन्होंने अपनी पहली फीचर फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली पहली भारतीय डायरेक्टर के रूप में इतिहास रचा था।


Click it and Unblock the Notifications