Aishwarya Rai जब मिस वर्ल्ड बनकर आईं थीं इंडिया.. हुआ था ये हाल, एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है वीडियो!

Aishwarya Rai Miss World Video- ऐश्वर्या राय बच्चन आज भले ही किसी फिल्म किस्सा ना बनती हों लेकिन उनका एक अलग दौर था। एक वक्त था जब उनकी एक झलक के लिए बड़े बड़े लोग तरसते थे और फैंस दीवाने हुआ करते थे।
इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन को प्लेन से निकलते हुए देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो तब का है जब ऐस मिस वर्ल्ड बनकर वापस इंडिया लौटीं थीं।
बेहद खुश नजर आईं
वायरल हो रहा ये वीडियो काफी पुराना है। ब्लू कलर की ड्रेस पहने ऐश्वर्या राय काफी खुश होकर प्लेन से निकलती हैं। एयरपोर्ट पर उनका काफी शानदार तरीके से स्वागत किया जाता है। एक महिला के द्वारा उनको बुके देते हुए देखा जा सकता है।
ऐश्वर्या राय भी हंसते हुए बुके लेती हैं। वीडियो को Lehren ने साझा किया है और किसी शख्स ने इंस्टाग्राम पर इसको पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ऐश ने किस तरह के स्टारडम को देखा है और आज भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। कुछ समय पहले उनको साउथ की एक फिल्म पोन्नियन सेलवन में देखा गया था।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
ऐश्वर्या राय के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। उनके फैंस तारीफों के साथ साथ कई मजेदार बातें भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पता नहीं क्यों मुझे अब सब मोनालिसा लगने लगी है।'' एक ने लिखा, ''वह दुनिया की सच्ची रानी है।'' एक ने लिखा, ''यह असली स्टारडम है।''
एक ने लिखा, ''देखो तब कितनी खुश थी, और अब?'' एक ने लिखा, ''आज भी मिस वर्ल्ड से कम नहीं है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ऐश की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications