जया बच्चन से नहीं रखती मतलब? रेखा को 'मां' कहती हैं ऐश्वर्या राय, Video देख सन्न रह गए लोग!

Aishwarya Rai called MAA to Rekha- ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ और वायरल वीडियोज को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। अभिषेक बच्चन से शादी के बाद वो लगातार काम नहीं कर पाईं हैं।
कुछ समय पहले दोनों के रिश्तों को लेकर बुरी खबरें आ रहीं थीं लेकिन अब सब सही है और उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर एक तस्वीर ने लोगों के मुंह बंद कर दिए हैं।
लेकिन इस बीच रेखा के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो उनसे कुछ ऐसा कहती दिख रही हैं जो कि शायद जया बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाला है। बता दें कि खबरें आईं थीं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच जो दूरियां बढ़ रही हैं उसका कारण जया बच्चन हैं। लेकिन इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
रेखा को कहा मां
वायरल हो रहे इस वीडियो में पता चला है कि ऐश्वर्या राय बच्चन रेखा को मां कहकर बुलाती हैं। ये दोनों अभिनेत्रियां आपस में बेहद शानदार रिश्ता साझा करती हैं और अक्सर देखा जाता है कि दोनों जब भी मिलती हैं काफी प्यार से मिलती हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रेखा और ऐश नजर आ रही हैं।
ये देवदास फिल्म के वक्त का है। साल 2002 में ऐश और अभिषेक की शादी नहीं हुई थी। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ऐश्वर्या राय ने रेखा को मां कहकर बुलाया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद देखने वाली बात होगी कि जया बच्चन कैसे रिएक्ट करती हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
ऐश और रेखा के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बेहद असाधारण महिला और बेहद शानदार।'' एक ने लिखा, ''वह अपनी दुबई यात्रा के बाद मीडिया के सामने यह ओवरएक्टिंग कर रही थीं।'' एक ने लिखा, ''बेहतरीन रिश्ता है दोनों के बीच।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग तो इसको ट्रोल कर रहे हैं दिखावा कह रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications