ऐश्वर्या राय ने आज तक सिर्फ एक इंटरव्यू में एक्स BF सलमान खान को लेकर की खुलकर बात, यहां देखिए VIDEO

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Called Salman Khan Sexy Man: ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता अक्सर बॉलीवुड गलियारों में सुनने को मिलता है। बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब दोनों के प्यार के चर्चे हुआ करते थे। कुछ खबरों के अनुसार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकयां काफी बढ़ी और 2 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया।

लेकिन ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेकअप काफी बड़ा रहा। दरअसल अभिनेत्री ने सलमान पर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगा दिए थे। इसी के अलावा उन्होंने खुलासा किया कि वह सलमान के अल्कोहलिक स्वभाव से परेशान हो गई थी। लेकिन एक बार एक्ट्रेस एक चैट शो में पहुंची और यहां पर उन्होंने सलमान खान की खूब तारीफ की।

दरअसल ऐश्वर्या राय से इस चैट शो के दौरान सवाल किया गया कि उनके अनुसार बॉलीवुड का सबसे सेक्सी मैन कौन है तो उन्होंने कहा कि "क्या मैं सेक्सी शब्द को चार्मिंग से रिप्लेस कर सकती हूं।" लेकिन जब उनसे इसके लिए इंकार कर दिया गया तो अभिनेत्री ने कहा कि "अगर आप लुक्स की बात करते हैं तो मैं भारतीय मर्दों में से सिर्फ सलमान खान का नाम लूंगी।"

ऐश्वर्या राय के इस बयान के बाद यह तो साफ हो चुका था कि वह सलमान पर पूरी तरह से फिदा हो चुकी थी। हालांकि सलमान से ब्रेकअप के बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई। इस पर भी सलमान ने अपना रिएक्शन दिया और कहा कि "मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने अभिषेक से शादी रचाई। उनकी फैमिली के अलावा वह भी बहुत बेहतरीन इंसान है। मैं तो बस इतना ही कहूंगा कि वह दोनों हमेशा खुश रहें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X