Aishwarya Rai Video: ऐश्वर्या राय को खा गई किसकी बुरी नजर! नया वीडियो देख लोग पीट रहे सिर

Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन 'पेरिस फैशन वीक' के 'लोरियल' शो में हिस्सा लेने के लिए पेरिस में हैं। यहां से एक्ट्रेस के प्रेस मीट से लेकर रैंप तक के लुक सामने आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कारण ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। प्रेस मीट के इस वीडियो में ऐश्वर्या राय वेट गेन किए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में नेटिजंस ऐश्वर्या को इंटरनेशनल इवेंट से पहले खुद को मेंटेन करने की सलाह दे रहे हैं।
हालांकि आपको बता दें कि ऐश्वर्या काफी करियर और फैमिली सेंट्रिक एक्ट्रेस हैं और वो ट्रोल्स को काफी रॉयल अंदाज में इग्नोर कर देती हैं। फ्रांसीसी कॉस्मेटिक कंपनी 'लोरियल' की इंडियन एंबेसडर होने के नाते शो में अपनी पहली उपस्थिति और एक प्रेस मीट में शामिल हुईं ऐश्वर्या ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
पहले दिन के लिए ऐश्वर्या ने ऑल-ब्लैक लुक चुना था, जिसमें वह बहुत स्टनिंग लग रही थीं। हालांकि कुछ लोग उनके इस ब्लैक लुक को पसंद नहीं कर रहे हैं और ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या ने अपने फैशन गेम के साथ एक्सपेरिमेंट करना बंद कर दिया है। इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "ऐश्वर्या राय को खा गई किसकी बुरी नजर।"
प्रेस मीट के लिए ऐश्वर्या ने ऑल ब्लैक लुक में बॉस लेडी वाइब्स बिखेरीं। उन्होंने अपनी ड्रेस को ब्लैक कोट के साथ स्टाइल किया था, जिसमें शोल्डर और स्लीव्स पर डिजाइन बना हुआ था। ऐश्वर्या ने विंग्ड आईलाइनर, ग्लॉसी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स, हाईलाइटेड चीकबोन्स, खुले बालों और बूट्स के साथ अपने लुक को निखारा था।


Click it and Unblock the Notifications