Aishwarya Rai ने सालों बाद सलमान खान और विवेक ओबेरॉय पर तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात?

Aishwarya rai Bachchan salman khan Vivek Oberoi

Aishwarya Rai on Salman Vivek- सलमान खान, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय की कहानी भला कौन नहीं जानता है। फिलहाल सभी अपनी अपनी लाइफ में बिजी हैं लेकिन इस वक्त एक वीडियो सामने आया है।

अगर इस वीडियो को देखकर ये कहा जाए कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने फाइनली सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को लेकर रिएक्ट किया है तो गलत नहीं होगा।

ऐश्वर्या इस दौरान एक इंटरव्यू में थीं और उनसे इन दोनों को लेकर सवाल पूछा गया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में करण जौहर ने बारी बारी से सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम लिया था।

क्या बोलीं ऐश?

इस दौरान ऐश्वर्या राय से करण जौहर ने सवाल पूछा था। उन्होने सलमान खान का नाम लिया तो एक पल के लिए हसीना रुक गई और सीधे बोली- ''अगला सवाल प्लीज।'' इसके बाद जब ऐश के सामने विवेक ओबेरॉय का नाम लिया गया तो उन्होने कहा, ''एक अच्छा फ्रेंड और अच्छा इंसान।''

इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि विवेक ओबेरॉय और सलमान खान की तरफ से किसी तरफ का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

ऐश्वर्या राय बच्चन के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ''नफ़रत बता रही है मोहब्बत ग़ज़ब की थी।'' एक ने लिखा, ''नफरत से ही पता चलता है की मोहब्बत कीतनी जादा है।' एक ने लिखा, ''भाई जैसा कोई नहीं।'' एक ने लिखा, ''इतना एटिट्यूड क्यूं है तभी मिला अभिषेक फ्लॉप।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X