भंसाली या करण किसकी फिल्म से करेंगी ऐश कमबैक
एक बार फिर से बॉलीवुड की सुंदर अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय के कमबैक की बातें होने लगीहैं। ऐसा सुनने में आया है कि ऐश को संजय लीला भंसाली औऱ करण जौहर दोनों ने अपनी -अपनी फिल्म की कहानियां सुनायी हैं इसलिए हो सकता है कि ऐश इन्हीं दोनों में से एक फिल्ममेकर के साथ बॉलीवुड में वापसी करें क्योंकि दोनों ने उन्हें जो कहानियां सुनायी हैं, वह काफी जोरदार है।
लेकिन अभी दोनों में से किसी को ऐश ने हां नही बोली है। ऐश को अभी भी एक जोरदार स्क्रिप्ट का इंतजार है। जिसके कारण उनका कमबैक जोरदार होना चाहिए। ऐश के बारे में पिछले दिनों खबर आयी थी कि वो मणिरतनम की फिल्म से कमबैक करने जा रही थीं लेकिन वह एक महज अफवाह थी। देखते हैं इस बार यह बातें कितनी सही और कितनी गलत निकलती हैं।
मालूम हो कि ऐश्वर्या राय ने साल 2010 में संजय लीला भंसाली की ही फिल्म गुजांरिश में ही काम किया था जिसमें उनके हीरो रितिक रोशन थे लेकिन अफसोस यह फिल्म चली नहीं। वैसे भंसाली ऐश के फेवरेट फिल्ममेकर हैं, ऐसे में सबको लगता है कि भंसाली के ही साथ ऐश की वापस होगी बॉलीवुड में। फिलहाल अभी कुछ भी फाइनल नहीं हैं।
आईये आपको बताते हैं ऐश की कुछ चुनिंदा बातें..


Click it and Unblock the Notifications