ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी को दिया जन्म

अभिषेक ने इस बात की जानकारी सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर दी है। जिसके बाद उनके पास बधाइयों का तांता लग गया है। सेलीना जेटली ने अमिताभ बच्चन को इस नयी उपलब्द्धि के लिए बहुत बहुत बधाई दी है।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय को रविवार शाम अंधेरी ईस्ट के मेरोल स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
अमिताभ ने अपनी खुशी का इजहार कुछ यूं किया कि वो एक बहुत ही प्यारी बेटी के दादा बन गये है। बच्चन परिवार के इस नये मेहमान के आगमन पर वनइंडिया परिवार भी उन्हें बहुत बहुत बधाई देता है।


Click it and Unblock the Notifications











