तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai हुईं बेफिक्र, फिर शुरु किया काम, सेट से सामने आई तस्वीर!

Aishwarya Rai Resumes Work- ऐश्वर्या राय इस वक्त अपनी निजी जिंदगी के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जो कि आपको कुछ सुकून दे सकती है।
तमाम निगेटिव खबरों के बीच अब ऐश्वर्या राय ने कुछ ऐसा करने के फैसला लिया है जिससे वो काफी दूर थीं। दरअसल एक तस्वीर सामने आई है इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय सबकुछ भूलकर शूटिंग सेट पर पहुंच गई हैं।
जी हां, अभिषेक बच्चन से अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय फिर से काम करना शुरु कर चुकी हैं और देखने वाली बात होगी कि वो कब फिल्मों में नजर आती हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके साथ सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एड्रियन जैकब्स हैं। उन्होने ही ऐश्वर्या राय के साथ इस तस्वीर को साझा किया था।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस तस्वीर के सामने आने के बाद रेडिट ने इसको साझा किया तो ऐश के फैंस खुश हो गए। उनका कहना है कि ऐश्वर्या लाइफ में आगे बढ़ रही हैं और वो काफी अच्छा है। किसी का कहना है कि, वो लगातार ग्लो कर रही हैं तो किसी का कहना है, असली स्टार ये वाली ऐश्वर्या है। किसी ने उनके फैसले को सही कहा तो किसी का कहना है कि वो अपनी निजी जिंदगी से सस्पेंस खत्म करें। इस तरह से लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।
अभिषेक बच्चन से तलाक की खबर
बता दें कि बीते कई महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर चर्चाएं हैं। कहा जाता है कि वो अब साथ नहीं है और इसका सूबूत कई जगहों पर मिला है। बीते कुछ महीनों में दोनों एक साथ किसी इवेंट में नहीं स्पॉट किए हैँ। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन अब इसका ऐलान नहीं किया जा रहा है। दोनों के अलगाव का सही कारण क्या है ये किसी को नहीं पता। देखने वाली बात होगी कि वो कब इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक ऐलान करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
