..................... Aishwarya Rai Bachchan's royal blue dress took 1,500 hours to make and stole the Cannes red carpet - Hindi Filmibeat

1500 घंटों में बनीं ड्रेस, ऐश्वर्या राय के रॉयल ब्लू लुक ने हिला डाला Cannes का रेड कार्पेट

Aishwarya Rai Cannes Look: जब से कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी तब से लोग एक ही सवाल पूछ रहे थे कि इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन कहां हैं? लॉरियाल के विज्ञापन से गायब होने के बाद भी ढेरों बातें हुईं थीं। लेकिन अब क्वीन लौट आई है क्योंकि ऐश्वर्या का शानदार लुक कांस से सामने आया है इसमें वो कमाल लग रहीं हैं।

Aishwarya Rai

रॉयल ब्लू ड्रेस में बवाल मचा रहीं इस हसीना को देखकर वहां खड़े सभी लोग चौंक गए और कैमरामैन्स की आंखें एक पल के लिए उनसे दूर नहीं हो रहीं थीं। ऐश ने शानदार गाउन पहना था जो कि अमित अग्रवाल ने डिजायन किया है और इसको बनाने में जो समय लगा है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।

Also Read
अगर लड़की वर्जिन है और.. अफगान लड़कियों पर तालिबान के कानून सुन भड़क जाएंगे आप, दुनिया भर में थू-थू
अगर लड़की वर्जिन है और.. अफगान लड़कियों पर तालिबान के कानून सुन भड़क जाएंगे आप, दुनिया भर में थू-थू

1500 घंटे चला काम

कांस 2026 में ऐश्वर्या राय ने जिस गाउन के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री मारी वो अपने आम में बेहद खास है। इसको लेकर पता चला है कि अमित अग्रवाल ने करीब 1500 घंटों में इसको डिजायन किया है।

रिपोर्ट्स की मामें तो इसको ऊर्जा, गति और बल के रूम में पेश किया गया है। ऐश्वर्या राय इस लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं और यकीनन कांस में सबको हैरान कर दिया है।

24वां साल है

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस एंट्री के साथ एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है और पता चला है कि ये उनका कान्स फिल्म फेस्टिवल में 24वां साल है। ये अपने आप में काफी शानदार है कि वो लगातार इतने सालों से यहां आ रही हैं। इसकी शुरुआत साल 2002 में हुई थी। अभिनेत्री पहली बार देवदास के प्रीमियर के लिए इस फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। तब से ये सिलसिला जारी है और लोग उनको पसंद करते हैं।

Read more about: aishwarya rai cannes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X