बच्चन परिवार की बहू ने एयरपोर्ट पर दिखाया अपना शानदार लुक, 1.53 लाख का हैंडबैग लेकर निकली घूमने

Aishwarya Rai Bachchan Handbag: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ और अपने लुक को लेकर खबरों में आ जाती हैं। बीती रात ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर देखी गई। इस दौरान एक्ट्रेस ने 1.53 लाख की कीमत का हैंडबैग कैरी किया हुआ था।
एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या का अलग अंदाज-
बीती रात बॉलीवुड एक्ट्रेस और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। मां-बेटी की जोड़ी मानों जैसे कहीं बाहर घूमने जा रही हो।
इस दौरान, जहां आराध्या ब्लू कलर की टीशर्ट और ब्लैक पैंट में अच्छी दिख रही थीं, वहीं ऐश्वर्या ऑल ब्लैक लुक में सुपर-स्टाइलिश लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक कलर के लूज टॉप के साथ ब्लैक पैंट पेयर की थी।
ऐश्वर्या ने एयरपोर्ट पर कैरी किया लाखों का बैग-
एयरपोर्ट पर जाने के दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वह था ऐश्वर्या राय का पर्स, हालांकि, ये हैंडबैग उनके लुक को क्लासी टच दे रहा था। ऐश्वर्या का यह बैग 'डोल्से और गब्बाना' ब्रांड का था।
इस बैग की कीमत बहुत ज्यादा है, आम इंसान इसको लेने से पहले कई बार सोचेगा। दरअसल वेबसाइट 'Farfetch' के मुताबिक, बैग की कीमत 1845 डॉलर यानी 1,53,462 रुपए मतलब सीधे शब्दों में कहे तो 1.54 लाख। लेकिन ये हैंडबैग बहुत शानदार था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या के मंहगे शौक-
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। हमेशा ही अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइल और अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहने वाली ऐश्वर्या लग्जरी लाइफ जीती है। ऐश्वर्या के पास मंहगे पर्स के साथ साथ कई सारी मंहगी कारें और कपड़े भी हैं। हमेशा ही फैंस को अपने लाइफस्टाइल से एक्ट्रेस प्रभावित करती हैं। फिलहाल फिल्मों से दूर एक्ट्रेस अपनी फैमली के साथ वक्त बिता रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications