ससुर अमिताभ बच्चन को कार तक छोड़ने आईं ऐश्वर्या राय, बाद में किया ऐसा इशारा, तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai with Amitabh Bachchan: बच्चन परिवार अब साथ नजर आने लगा है। हालांकि विवादों के बीच भी अमिताभ बच्चन अक्सर ऐश्वर्या राय के साथ दिखते रहे हैं लेकिन सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन उनसे हमेशा कटते हुए नजर आते हैं।

लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखकर कुछ लोगों के मुंह बंद हो गए होंगे। दरअसल आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन के लिए ऐश-अभिषेक के साथ साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे। इस दौरान जब इवेंट खत्म हो गया और अमिताभ बच्चन जाने लगे तो ऐश्वर्या ने कुछ ऐसा किया की वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन से ऐश्वर्या ने किया ये इशारा

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि अभिषेक बच्चन कार तक अमिताभ बच्चन को छोड़ने आए हैं। इसके बाद पीछे से ऐश भी आती हैं और तब तक अमिताभ बच्चन कार में बैठ चुके हुए हैं। ऐश्वर्या उनकी तरफ देखती हैं और मुस्कुराते हुए धीरे से बाय बाय करती हैं। ये वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या राय के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं और उनका मानना है कि अब विवाद खत्म हो रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आती रहती हैं। शादी के बाद ऐश को दुल्हन के रूप में पाकर बच्चन परिवार काफी खुश था लेकिन पता नहीं किसकी नजर इनको लग गई।

लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये सब फिल्म के लिए है।'' एक ने लिखा, ''कुर्ला वाला अभिषेक।'' एक ने लिखा, ''अभिषेक का छपरी लुक।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं। बता दें कि बच्चन परिवार किसी ना किसी वजह से अक्सर खबरों का हिस्सा रहता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो आग की तरह वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X