ऐश्वर्या की जिंदगी मुश्किल बना दी चाहने वालों ने!

ऐश्वर्या राय बच्चन अपने समय में लाखों लोगों के दिल की चाहत रही हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ऐश्वर्या राय बच्चन को चाहने वालों की कमी नहीं है। शादी से पहले तक तो ठीक था लेकिन शादी के बाद भी ऐश्वर्या राय बच्चन की मुश्किलें उनका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। बच्चन परिवार जो कि बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवारों में से एक है उन्हें इस तरह की खबरों से हालांकि कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन इसके बावजूद इस तरह की खबरें कहीं ना कहीं पूरे परिवार के लिए मुश्किलों का सबब बन जाता है। ऐश्वर्या राय को लेकर हाल ही में खबर आई है कि श्रीलंका के एक नवयुवक का कहना है कि शादी से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन उसके साथ रिलेशनशिप में थी। जबकि इस तरह की खबरें आज से पहले कभी मीडिया में नहीं आईं।

लोग इस बात पर हैरान हैं कि श्रीलंका में रहने वाले इस निरोशन देवप्रिय नाम के नागरिक ने अचानक से इतने सालों बाद कैसे ऐश्वर्या राय का नाम लेकर इस तरह की खबरें उछालनी शुरु की हैं। जबकि ऐश्वर्या राय की शादी हुए करीब सात साल हो चुके हैं और अब तो ऐश्वर्या एक बच्ची की मां भी हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें लेकर इस तरह की बेकार खबरें मीडिया में उछाली जा रही है। उनका नाम लेकर निरोशन को सुर्खियों में तो जगह मिल गयी लेकिन इसके पीछे आखिर वजह क्या है वो अभी तक सामने नहीं आई।

ऐश्वर्या राय को अभी भी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के चाहने वाले उनकी बरबादी के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। यहां तक कि कहा जाता है कि सलमान खान के ऊपर जो हिट एंड रन केस चल रहा है वो भी ऐश्वर्या राय की वजह से ही हुआ था। ऐश्वर्या के धोखे के चलते सलमान इतना परेशान थे कि उनकी गाड़ी से ये एक्सीडेंट हो गया। इसके अलावा विवेक ऑबरॉय के ठप्प हुए बॉलीवुड करियर के पीछे भी ऐश्वर्या राय बच्चन को ही दोषी ठहराया जाता है।

ऐसे में अब ऐश्वर्या पर एक नया इल्जाम डालकर श्रीलंका के इस नागरिक ने लोगों को काफी हैरान किया है। ऐश्वर्या के चाहने वालों का कहना है कि ऐश की शादी के बाद भी उनके चाहने वाले उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X