ऐश्वर्या राय पुरानी बातें भूल चुकी हैं....बस उनकी और सलमान की SELFIE का इंतज़ार कीजिए
याद है वो इंटरव्यू जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा था कि वो पुरानी चीज़ें भूल नहीं सकती हैं पर माफ भले ही कर सकती हैं। अब शायद वो पुरानी चीज़ें भूल भी सकती हैं। कम से कम उनकी और विवेक ओबेरॉय की तस्वीर तो यही बयान करती है।
जी हां, ये सेल्फी, अमिताभ बच्चन ने ली जब बॉलीवुड एक्टर्स इज़रायल के प्रधानमंत्री से मिले और इस तस्वीर में थे - ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय।

अब दोनों के बीच कितना गहरा इतिहास है, ये हमें किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि ये तो विवेक ओबेरॉय ने खुद पूरी मीडिया को बुलाकर बता दिया था।


Click it and Unblock the Notifications