मां बनने के बाद माता लक्ष्मी बनीं ऐश्वर्या राय
जब से बॉलीवुड की सबसे चहेती बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने मातृत्व का स्वाद चखा है तब से ही ग्लैमरस ऐश में काफी परिवर्तन देखा जा रहा है। मां बनने के बाद से ही मोटी ऐश को देखकर हर कोई हैरान था लेकिन दिवाली पर जो ऐश आपके बीच में होगी उसको देखकर आप सभी चौंक जायेंगे।
दरअसल बात यह है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने ज्वैलरी विज्ञापन के लिए एक फोटो शूट कराया है जिसमें उन्होंने माता लक्ष्मी का अवतार धरा है। इस फोटो में उन्होंने माता लक्ष्मी की तरह ही श्रृंगार किया है और उन्हीं ही तरह के पोज में वो फोटो में नजर आ रही हैं। फोटो को ज्वैलरी मैंगजीन के कवर पेज पर छापा गया है जो बहुत जल्द लोगों के सामने आयेगा।फोटो में ऐश अपनी पुरानी कटीली काया में ही दिखायी दे रही हैं, प्रत्यक्षदर्शियों की माने को ऐश की फोटो देखकर आप भूल जायेंगे कि ऐश का कभी वजन भी बढ़ा था। माता के रूप में ऐश अतिसुंदर लग रही है जिसे जो भी देखेगा देखता रह जायेगा। कुछ लोगों ने तो ऐश को साक्षात देवी की ही संज्ञा दे डाली।


Click it and Unblock the Notifications
