खूबसूरत दिखने के लिए ऐश्वर्या राय ने फोटोशॉप करके पोस्ट की तस्वीरें? बच्चन परिवार की बहू की उड़ी बुरी खिल्ली

Aishwarya Rai Photoshopped: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय 'पेरिस फैशन वीक' में अपनी उपस्थिति को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'L'Oreal Paris' के 'ले डिफाइल शोकेस' के लिए रैंप पर कॉन्फिडेंस भरी वॉक करने से लेकर अपनी दिलकश अदाओं और शानदार लुक तक, ऐश ने हर तरीके से फैंस का दिल जीत लिया। इस बीच, हाल ही में उन्होंने इवेंट से अपने एक लुक की कुछ फोटोज शेयर कीं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, तस्वीरों को फोटोशॉप्ड करने के आरोप में एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, हाल ही में ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं, जिनमें वह एक ओवरसाइज़्ड ब्लेजर ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन स्लीव्स थी, जिस पर मोती की कढ़ाई हुई थी। लाइन्ड आईज और रेड लिपस्टिक के साथ ऐश्वर्या ने अपने लुक को काफी क्लासी रखा था। हालांकि, जैसे ही ऐश ने फोटोज शेयर कीं, नेटिजंस ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा कि तस्वीरों को बहुत ज्यादा फोटोशॉप किया गया है।
ऐश्वर्या की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ''जितना मैं बहुत खूबसूरत कहना चाहता हूं उतना यह भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि यह तस्वीर कितनी फ़ोटोशॉप की गई है... पेरिस फैशन वीक के सभी वीडियो में रियल फिगर दिखाया गया है।'' एक अन्य ने लिखा, ''कितना फ़ोटोशॉप किया गया है।'' वहीं, एक कमेंट में लिखा गया है, ''बहुत ज्यादा एडिटिंग...LOL''
कमेंट्स का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ और एक यूजर का कहना है कि फोटो को निश्चित रूप से एयरब्रश किया गया है। वहीं, एक अन्य नेटिजन ने लिखा, ''मैं चाहता हूं कि जैसे कि वह सुंदर हैं, आप उनकी फोटोज को फोटोशॉप ना करें। मैं समझता हूं कि शायद थोड़ा इनसिक्योर हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ हर किसी के शरीर में बदलाव होते हैं, जोकि पूरी तरह से अच्छा और सुंदर है।''


Click it and Unblock the Notifications
