श्वेता बच्चन के बेटे को देखते ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया कुछ ऐसा, झगड़े की खबरों के बीच वायरल हुआ वीडियो..

Aishwarya Rai Bachchan With Agastya Nanda- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच क्या चल रहा है इसको लेकर कुछ समझ नहीं आ रहा है। खबरें थीं कि ऐश ने घर छोड़ दिया है लेकिन तभी परिवार के साथ उनको आराध्या के स्कूल में देखा गया था।
जी हां, इस दौरान अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ नजर आए थे। हालांकि श्वेता बच्चन का बेटा अगस्त्य भी इस मौके पर पहुंचा था। अगस्त्य ने हाल ही में फिल्म द आर्चीज से अपनी करियर की शुरुआत की है।
इस दौरान जैसे ही अगस्त्य ऐश के सामने आया उन्होने कुछ ऐसा किया जो कि चौकाने वाला है। दरअसल इस दौरान ऐश्वर्या और अगस्त्य एक-दूसरे के साथ अपनी बॉन्डिंग दिखाते नजर आए। वीडियो में आप देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि ऐश्वर्या राय बच्चन बिल्कुल छोटे बच्चे की तरह अगस्त्य को ट्रीट कर रही हैं।
इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो गए थे। अमिताभ के पोते अगस्त्य की स्ट्रीमिंग फिल्म द आर्चीज़ के प्रीमियर के बाद से अफवाहें फैलनी शुरू हो गईं थीं कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है जो कि लग रहा है।
हालांकि सच्चाई क्या है ये तो बच्चन परिवार की जानता है। अगस्त्य और ऐश के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सबकुछ ठीक लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''अमिताभ ने श्रीमती राय का आदरपूर्वक स्वागत किया लेकिन ऐश्वर्या से नजरें मिलाने से पूरी तरह परहेज किया।'''
एक ने लिखा, ''सब सही है क्या?'' हालांकि आने वाले वक्त में क्या होता है ये तो समय ही आपको बताएगा। ऐसा कहा जा रहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन के बीच कुछ विवाद है जिससे सभी समस्याएं सामने आईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











