क्या सच में तलाक ले रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन? मीडिया से कहा, 'आराध्या मेरी बेटी है और..' VIDEO

Aishwarya Rai Bachchan On Aradhya- ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन को एक फिर से साथ देखा गया। दोनों मां-बेटी आईफी उत्सवम 2024 के लिए अबु धाबी पहुंचे थे।
बता दें कि ऐश्वर्या को लेकर चर्चा है क्योंकि उनको पोन्नियन सेल्वन: 2 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस वक्त उनको लेकर बातें हो रही हैं लोग लगातार उनको बधाइयां दे रहे हैं।
लेकिन इन सबके बीच उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो आराध्या के साथ मीडिया से बात करती हुई दिख रही हैं। हालांकि इस बीच मीडिया में किसी ने आराध्या को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया कि ऐश जाते जाते रुक गई और जवाब दिया।
आराध्या को लेकर सवाल
मीडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद खुश नजर आ रही थीं। जब वो वहां से जाने लगीं तो किसी ने पूछ लिया, 'आराध्या हमेशा आपके साथ रहती है?' इसपर ऐश ने जवाब दिया, ''वो मेरी बेटी है और वो हमेशा मेरे साथ रहती है।'' ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Voompla ने साझा किया है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि आराध्या अभिषेक बच्चन के साथ दिखे या ना दिखें वो मम्मी के साथ नजर आती हैं।
बच्चन परिवार में विवाद
बच्चन परिवार को लेकर कुछ समय से चर्चा है कि वहां सबकुछ सही नहीं है। कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच तलाक तक की नौबत आ गई है। यही कारण है कि दोनों साथ नहीं नजर आते हैँ। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी बच्चन परिवार की तरफ से तो नहीं सामने आई है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications