ऐश्वर्या राय और जया बच्चन का झगड़ा, नहीं रहेंगी साथ!
काफी पहले ये भी खबरें आ रही थीं कि जया बच्चन को एश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन का साथ में बहुत ज्यादा रहना बातें करना नहीं अच्छा लगता है लेकिन वो सब सिर्फ एक अफवाह थी। वैसे इस बात ऐश्वर्या और जया के बीच जो झगड़े की वजह सामने आ रही है वो है सुभाष घई के घर उनके वेडिंग एनिवर्सरी की पार्टी के दौरान जब मीडिया फोटोग्राफर्स ने ऐश्वर्या राय को ऐश कहकर बुलाया तो जया बच्चन को काफी बुरा लगा। उन्होंने मीडिया से कहा कि ऐशवर्या को ऐश्वर्या राय बच्चन कहकर बुलाए। वो क्या आपके साथ कॉलेज में पढ़ती थीं जो आप उसे ऐश ऐश कहकर बुला रहे हैं। इसबात के बाद ऐश्वर्या ने अपनी सास से कहा कि ये मीडिया वाले लोग उन्हें तबसे जानते हैं जब वो मिस यूनिवर्स थीं।
ऐसे में वो मीडिया से ये एक्सपेक्ट नहीं कर सकतीं कि वो लोग उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन कहकर बुलाएं। इस बात को लेकर ऐश्वर्या राय और जया बच्चन में थोड़ी गलतफहमी हो गयी। लेकिन अब यहां पर वही कहावत कही जा सकती है कि जहां चार बर्तन होंगे वहां आवाज तो होगी ही। और वैसे भी सास और बहू का रिश्ता ही कुछ ऐसा है जहां तोड़ी तूतू-मैंमैं ना हो तो मजा ही नहीं आता।


Click it and Unblock the Notifications
