श्रद्धा..आलिया..प्रियंका के साथ ऐश्वर्या राय भी होने वाली हैं इस लिस्ट में शामिल
ऐश्वर्या राय बच्चन फेनी खान से सिंगिंग डेब्यू कर सकती हैं।
ऐश्वर्या राय फेनी खान के लिए लगभग फाइनल हो चुकी हैं। ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर कपूर दोनों 2000 के बाद पहली बाद साथ साथ दिखाई देंगे। फेनी खान में अनिल कपूर एक सिंगर की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं फिल्म की को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने कहा है कि ऐश्वर्या राय फिल्म के लिए एक गाना भी गाएंगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फेनी खान के लिए ऐश्वर्या राय के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।
[SHOCK.. ईद के बाद.. 'ट्यूबलाइट' का बुरा हाल.. टिकट के दाम आधे.. कई शो कैंसिल]
ऐश्वर्या राय पहली बार किसी फिल्म में अपनी आवाज देंगी और हमें भी पूरा विश्वास है कि ऐश ये काम भी बखुबी करेंगी आखिर वो हैं हीं इतनी मल्टीटैलेंटेड। ऐश्वर्या राय भी फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय पहले भी ताल और हमारा दिल आपके पास हैं में साथ नजर आ चुके हैं।

ऐश्वर्या राय आखिरी बार ऐ दिल है मुश्किल में नजर आईं थीं और 2016 में ही उनकी फिल्म सरबजीत भी आई थी जिसके लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले।ऐश्वर्या राय हमेशा कहती हैं कि उनकी पहली प्राथमिकता बेटी आराध्या हैं और उसके बाद अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर ही वो फिल्म के लिए हां करेंगी।
ऐश्वर्या राय फिलहाल किसी भी फिल्म को आधिकारिक रूप से साइन नहीं की हैं लेकिन फेनी खान के लिए उन्होंने हामी जरूर भर दी है। फिलहाल तो दर्शकों को उनकी इस अगली फिल्म का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications