Aishwarya Rai Bachchan: पीएस 2 के ट्रेलर लॉन्च पर बिग बी की बहू ने अपने अंदाज से लूटी महफिल

Aishwarya Rai Bachchan: निर्देशक मणिरत्नम पीएस 1 के बाद अब पीएस 2 लेकर आ रहे हैं, फैंस का भी इंतजार खत्म हो गया है। साउथ की मेगा बजट फिल्म 'पीएस 1' का दूसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। ऐसे में फिल्म को प्रचार-प्रसार आज से शुरू हो गया है। ऐसे में पीएस 2 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बिग बी की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन ने वहां पहुंचकर पूरी महफिल लुट ली है।
दरअसल बात ऐसी है कि, 'पोन्नियिन सेलवन 2' के ग्रैंड ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च इवेंट में फिल्म के निर्माता-निर्देशक से लेकर पूरी स्टार कास्ट चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम पहुंचे हैं।
ऐसे में ऐश्वर्या राय बच्चन भी बन ठन कर इवेंट में पहुंची थीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने इवेंट में एंट्री ली, वैसे ही अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता मणिरत्नम के पैर छुए और उनकी पत्नी सुहासिनी को गले लगाया।
फैंस को अभिनेत्री का यह अंदाज काफी पसंद आया। फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं और उन लोगों से सवाल भी कर रहे हैं, जो कहते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की पॉपुलैरिटी पर फर्क पड़ा है।
जाहिर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही अपने अंदाज और अपने स्टाइल को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। आपको बता दें, 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय बच्चन ने डबल रोल निभाया है।
पीरियड ड्रामा फिल्म के बारे में बात करें तो 'पीएस 2' में चोल राज्य की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। फिल्म की शुरुआत वहीं से होगी जहां पहले पार्ट का अंत हुआ था। 'पीएस 2' इसी साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications