कान्स 2017: ऐश्वर्या राय बच्चन की ये 'फ्रेंच' तस्वीरें अगर देखी....तो सो नहीं पाएंगे!
ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने तीसरे लुक में दिखाई दी हैं और उनको देख कर अब तक जितने लोगों के होश नहीं उड़े थे अब उड़ जाएंगे।
कभी ऐसा हुआ है कि किसी परी को देखा है? उसे देखने के बाद रात में नींद आई थी? नहीं ना? तो आज भी ऐसा ही होगा। ऐश्वर्या राय बच्चन की कान्स रेड कार्पेट की तस्वीरें आपको सोने नहीं देंगी। और अगर नींद में होंगे तो जग जाएंगे।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने दो लुक तो दिखा ही दिए थे और अब उनका तीसरा लुक सीधा किसी परीकथा विशेषांक से निकल कर आया है। सिंड्रेला से लेकर द स्लीपिंग ब्यूटी तक जितनी परियों की कहानी आपने पढ़ी हैं वो सब फेल हो जाएंगी।

ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन इस इवा लॉन्जरिया गाउन में दिखीं और उन्हें देखते ही सबके होश ही उड़ गए वो इतनी खूबसूरत जो लग रही थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉरियल की ब्रांड एंबेज़डर बनकर गई हैं। और वो यहां 15 सालों से आ रही हैं। ये उनका कान्स में 16वां साल हैं और वाकई उनकी खूबसूरती किसी सोलह बरस की लड़की जैसी ही दमक रही है।


Click it and Unblock the Notifications