बेटी आराध्या को एयरपोर्ट से रिसीव करने पहुंची Aishwarya Rai, मां-बेटी की जोड़ी देख फैन्स भी हार बैठे दिल!

Aishwarya Aaradhya Video: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और अक्सर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में भी बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनका मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां पर वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन को रिसीव करने के लिए आई थी। दरअसल आराध्या अपने स्कूल के समर वेकेशन टूर पर गई थी और वहां से वापस लौटी थी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

Aishwarya Aaradhya Video

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन के एक फैन पेज द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन को एयरपोर्ट पर रिसीव करती हुई नजर आई है। जहां पर आराध्या अपने स्कूल के समर वेकेशन से लौटी थी और यह मुलाकात एक काफी इमोशनल मोमेंट नजर आया।

वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों मां बेटी एक दूसरे को देखते ही एक दूसरे को गले लगा लेती है। इस समय ऐश्वर्या, आराध्या के एयरपोर्ट से बाहर आते ही उनका एक रिएक्शन वीडियो भी बनाती हैं। अपनी मां को सामने देखकर आराध्या खुद को रोक नहीं पाती और अपने दोस्तों के साथ खुशी-खुशी तस्वीर क्लिक करवाने लगती है।

अब लगातार सोशल मीडिया पर आराध्या और ऐश्वर्या का यह वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। फैन्स भी दोनों मां बेटी की इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है कि मां तो मां होती है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बेस्ट मॉम इन द वर्ल्ड। एक अन्य यूजर कमेंट करता है कि डाउन टू अर्थ लेडी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों ने 20 अप्रैल को अपनी 19वीं वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की है। दोनों की शादी साल 2007 में हुई थी और यह बहुत ही ग्रैंड वेडिंग थी। एनिवर्सरी के मौके पर ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया। जिसमें बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आई।

वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर ऐश्वर्या राय ने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ था और इसमें वह काफी ब्यूटीफुल भी नजर आ रही थी। अभिषेक की बात करें तो उन्होंने ब्लू ब्लेजर पहन रखा था और इसमें वह काफी हैंडसम भी दिखाई दे रहे थे। आराध्या भी काफी क्यूट लग रही थी और लगातार फैन्स भी अब इन तस्वीरों पर प्यार लुटाते हुए नजर आए हैं।

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X