तस्वीरों में देखें- ऐश्वर्या राय का दक्षिण भारत कनेक्शन
बैंगलोर। ऐश्वर्या राय भारत की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। उनके माता पिता दक्षिण भारतीय हैं। उन्होने काफी कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होने अपने करियर का प्रारम्भ दक्षिण भारतीय फिल्मों से किया। ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की फिल्म से 'इरूवर' से अपने करियर का आगाज किया। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी।
बॉलीवुड और विश्वस्तर पर प्रसिद्धी पाने के बाद भी उन्होने दक्षिण भारत की फिल्मों जैसे जींस, रावोयी, चंदामामा, कांडुकुडैन कांडुकुडैन, रावन और इंदीरन जैसी फिल्मों में काम किया। यहां तक की उन्होने उनका विवाह भी दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार हुआ है।
इंदीरन फिल्म में उन्होने रजनीकांत के साथ काम किया था, यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications