ऐश्वर्या राय बच्चन के हाथ में इस कारण लगी है चोट, कान्स के बाद आनन-फानन में कराएंगी प्लास्टिक सर्जरी

Aishwarya Rai Bachchan Surgery

Aishwarya Rai Bachchan Surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में कहर बरपा रही हैं। दो दिन के लुक उनके सामने आए थे, जिसको देख फैन्स खुशी से झूम उठे थे। लेकिन उनके कपड़े और खूबसूरती से ज्यादा लोग उनके हाथ में लगी चोट से परेशान थे। जब वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं तो दाहिने हाथ में फ्रैक्चर में देख सवाल करने लगे कि आखिर क्या हुआ। अब खबर है कि वह जब इस इवेंट से भारत लौटेंगी तो उसकी सर्जरी करवाएंगी।

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के एक करीबी सोर्स ने उन्हें बताया है, 'एक हफ्ते पहले की कलाई में चोट लगी थी। मगर फ्रैक्चर के बावजूद एक्ट्रेस ने cannes इवेंट को कैंसल नही किया। वह अपनी कान फिल्म फेस्टिवल के ट्रेडिशन को जारी रखना चाहती थीं। इसलिए चोट के बाद भी उन्होंने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा किया और इस इवेंट में शामिल हुईं।'

सोर्स ने आगे ये भी बताया कि ऐश्वर्या राय ने स्पेशलिस्ट और अपने डॉक्टर्स से बातचीत के बाद फ्रांस गई थीं। और उन्हें जल्द ही अपने हाथ की सर्जरी करानी होगी। इसलिए जब वो भारत आएंगी तो अगले हफ्ते के आखिर तक सर्जरी की जाएगी। हालांकि किस कारण ऐसा हुआ, इसकी जानकारी अभी भी नहीं हो सकी है।

ऐश्वर्या फिलहाल 12 साल की बेटी आराध्या बच्चन के साथ इस इवेंट में शामिल होने के लिए गई हैं। इस बार अभिषेक उनके साथ नहीं गए हैं। रेड कार्पेट पर वह प्लास्टर वाले हाथ के साथ पोज देती हुई दिखाई दीं। उन्होंने डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की ड्रेसेस कैरी की थीं। पिछले दो दिन से उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं और फैन्स की अभी भी उन्हें इस इवेंट में देखने की चाहत खत्म नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X