..................... Aishwarya rai bachchan shweta bachchan jaya bachchan Amitabh bachchan holi celebration 2024 inside photos - Hindi Filmibeat

Bachchan's Holi: होली तस्वीरों में ऐश्वर्या-आराध्या का दिखा ऐसा हाल, बेटी के साथ मस्त रहे जया-बिग बी

Bachchan s Holi

Bachchan's Holi 2024: बॉलीवुड में फिलहाल होली का जश्न चल रहा है। सोशल मीडिया सेलेब्स की होली सेलिब्रेशन तस्वीरों और वीडियो से पटा दिखाई दे रहा है। इसी बीच बच्चन परिवार की तस्वीरें जिनका हर साल ही सभी को काफी बेसब्री से इंताजार रहता है वो सामने आ चुकी हैं। बच्चन परिवार होली के मौके पर एक दूसरे के साथ जमकर होली खेलता है और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता है।

श्वेता बच्चन और नव्या ने बच्चन फैमिली की होली तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में नव्या-श्वेता, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ खूब मस्ती और रंगो में चूर दिखाई दे रही हैं। हालांकि ऐश्वर्या और आराध्या इन तस्वीरों में दिखाई दे नहीं दे रही हैं। होलिका दहन की एक तस्वीर में सिर्फ उनकी जरा सी झलक देखने को मिल रही है।

नव्या नंदा ने अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ होली सेलिब्रेशन की फोटो को लेकर कैप्शन दिया है, 'रंग बरसे.' इन फोटो में देखा जा सकता है कि पूरे परिवार ने ही खूब मस्ती के साथ होली मनाई है।

हालांकि इन फोटो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं हैं। इसके अलावा आराध्या बच्चन और अगस्त्य नंदा भी नहीं हैं। बस इसी बात को लेकर फैन्स उनसे सवाल पूछ रहे हैं। हर किसी को इंतजार है तो बस ऐश्वर्या राय की होली सेलिब्रेशन की झलक देखने की।

होली सेलिब्रेशन की इन फोटो में एक ओर नव्या नंदा जहां नानी-नानी के साथ नजर आ रही हैं। तो वहीं एक फोटो में मम्मी की गोद में भी बैठी हुई हैं। वहीं एक फोटो में नव्या ने दिखाया है कि होली के मौके पर क्या-क्या व्यंजन बने हैं। इस तरह उन्होंने दिखा दिया है कि होली के मौके पर पूरी फैमिली ने पूरी धूमधाम के साथ त्योहार को मनाया है और खूब इंजॉय भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X