..................... Aishwarya Rai Bachchan to showcase Bhansali's film Devdas at caanes 2017 - Hindi Filmibeat

एक बार फिर 'पारो मोमेंट' को जिएंगी ऐश्वर्या राय..कान्स में देवदास की होगी धूम

ऐश्वर्या राय एक बार फिर देवदास को कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रजेंट करेंगी।

By Shweta

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल 2017 में एक आउटडोर सिनेमा कार्यक्रम के दौरान संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' की स्क्रीनिंग के साथ अपने पुराने अनुभवों को ताजा करेंगी।बतौर लॉरियल पेरिस ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री 19 और 20 मई को ब्रांड के पेरिस ओपन एयर सिनेमा कार्यक्रम के दौरान रेड कार्पेट पर चलेंगी।

ये सिनेमा कार्यक्रम 17 से 22 मई तक चलेगा और इस दौरान सौंदर्य ब्रांड की एंबेसडर छह अभिनेत्रियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से चुनी गई फिल्मों को यहां दिखाया जाएगा।इसके तहत 20 मई को 'देवदास' दिखाई जाएगी। ऐश्वर्या ने एक बयान में कहा कि "हम इस फेस्टिवल में सिर्फ एक कलाकार के तौर पर ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के गौरवान्वित प्रतिनिधियों के तौर पर हिस्सा लेते हैं।"

aishwarya-rai-bachchan-showcase-bhansali-s-film-devdas-at-cannes-2017

ऐसे में इस फिल्म का प्रदर्शन मेरे लिये काफी मायने रखता है। हमारी फिल्म का जिस तरह से स्वागत हुआ वह सच में अभिभूत करने वाला था और मैं इसे ताउम्र याद रखूंगी।ऐश्वर्या के अलावा दीपिका पादुकोण भी कान्स में रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाएंगी।

इसके पहले भी जिस साल देवदास रिलीज हुई थी उस साल पहली बार ऐश्वर्या राय कान्स के रेड कार्पेट पर चली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X