..................... ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या और अभिषेक बच्चन के साथ तस्वीरें की शेयर | Aishwarya Rai Bachchan shares pictures with Abhishek Bachchan and their daughter Aaradhya - Hindi Filmibeat

आराध्या के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की तस्वीरें, बेटी के नाम लिखा खास बर्थडे नोट

By Filmibeat Desk

सोमवार को ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने अपना नौवां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर ऐश ने आराध्या के नाम एक खास पोस्ट लिखा है और बर्थडे पार्टी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस साल कोरोना की वजह से आराध्या का जन्मदिन सिर्फ परिवार तक ही सीमित रहा। बिग बी ने भी पोती की तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

ऐश्वर्या ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "मेरी जिंदगी के प्यार को 9वें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। आराध्या तुम मेरी एंजल हो, मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करती हूं। भगवान की कृपा तुम पर बनी रहे। भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं, हर उस सांस के लिए जो मैं अपनी जिंदगी में केवल तुम्हारे लिए लेती हूं। प्यार, प्यार, तुम्हें ढेर सारा प्यार।"

Aishwarya Rai Bachchan

हर साल आराध्या का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया जाता था, जहां बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स शामिल होते थे। लेकिन इस साल सिर्फ परिवार के लोगों के बीच भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया।

आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। बॉलीवुड स्टारकिड होने की वजह से आराध्या बचपन से ही मीडिया की फेवरिट रही हैं। ऐश- अभिषेक के साथ साथ बिग बी भी समय समय पर आराध्या की तस्वीरें शेयर करते हैं और आराध्या के साथ बिताए खास पलों से फैंस को भी रूबरू कराते हैं।

रविवार को बिग बी अपने घर के बाहर खड़े फैंस से मिलते हैं.. इस दौरान वह कई बार आराध्या को लेकर भी फैंस के सामने आए हैं। अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आराध्या उनके काम करने वाली डेस्क को बिगाड़ देती है और उन्हें यह बहुत पसंद आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X