ऐश के स्काइप करवाचौथ को देख हैरान थे अमिताभ!
ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का व्रत थी। लेकिन इस साल अभिषेक बच्चन को शूटिंग के सिलसिले में इंडिया से बाहर जाना पड़ा और उनके घर पर ना होने की वजह से ऐश्वर्या राय अपना करवा चौथ का व्रत अभिषेक के हाथों से पानी पीकर ना तोड़ सकीं। लेकिन ऐश्वर्या ने अभिषेक की फोटो देखकर वत नहीं तोड़ा। बल्कि उन्होंने टेक्नॉलोजी का यूज करके अभिषेक को स्काइप पर ऑनलाइन लाकर उनकी आरती करके बाकायदा सारे रीति रिवाजों के साथ अपना व्रत तोड़ा। हालांकि इस टेक्निकल करवा चौथ को देखकर अमिताभ जरुर थोड़ा हैरान थे। क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि हम किस जमाने में पहुंच गये हैं।
अमिताभ ने ट्वटिर पर लिखा "अभिषेक शूटिंग के सिलसिले में इंडिया से बाहर गये हुए हैं। इसलिए ऐश्वर्या राय ने अपने पति का चेहरा स्काइप के जरिये देखा और व्रत तोड़ा। किस युग में जी रहे हैं हम।" अमिताभ के इस ट्वीट से ये साफ जाहिर है कि उन्हें काफी हैरान हुई है कि हम इतने ज्यादा टेक्निकल हो गये हैं। ऐश्वर्या राय हर साल ही अभिषेक के लिए ये व्रत रखती हैं। लेकिन इस साल पहली बार ऐसा हुआ है कि अभिषेक ऐश के साथ नहीं थे। लेकिन ऐश ने इसके बावजूद अपने करवा चौथ के व्रत को रीति रिवाज के साथ मनाया।


Click it and Unblock the Notifications












