यहां शाहरूख- सलमान हैं काफी आगे.. ऐश्वर्या राय दे पाएंगी टक्कर!
इस शुक्रवार.. यानि की 20 मई को ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'सरबजीत' रिलीज होने को तैयार है। खबरों की मानें तो पाकिस्तान में फिल्म की स्पेशल प्रीमियर रखने की बात हो रही है। जहां ऐश्वर्या राय बच्चन, रणदीप हुडा, ऋचा चड्डा और फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार शिरकत लेंगे।
बता दें, सरबजीत की कहानी पाकिस्तान से ही जुड़ी है, वह भी काफी नकारात्मक तरीके से। लिहाजा, ऐसे में पाकिस्तान में यह फिल्म रिलीज होना कुछ असंभव सा लगता है।
OUCH.. ऐश्वर्या राय बच्चन और #PurpleLips.. मजाक तो उड़ना ही था!
लेकिन उमंग कुमार कहते हैं, फिल्म में कुछ भी एंटी पाकिस्तान नहीं है। मुझे नहीं पता फिल्म को लोग पाकिस्तान के खिलाफ क्यों सोच रहे हैं। मेरे ख्याल से दोनों देशों को यह फिल्म देखनी चाहिए। सरबजीत से पाकिस्तान को कोई प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए।
बहरहाल, शाहरूख खान की फैन ने पाकिस्तान में काफी तगड़ा बिजनेस किया है। वहीं, सोनम कपूर की फिल्म नीरजा को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। अब ऐश्वर्या राय की सरबजीत के साथ क्या होता.. देखना दिलचस्प होगा! कोई शक नहीं कि पाकिस्तान के दर्शक भी इस फिल्म को देखना चाहते होंगे।
यहां जानें पाकिस्तान पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का हाल-


Click it and Unblock the Notifications
