अपने कंट्रोवर्शियल ऐड पर ऐश्वर्या राय ने दिया स्टेटमेंट..

[बॉलीवुड न्यूज] कल्याण ज्वेलर्स के नए ऐड की वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन को कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ रहा है। इस ऐड को नस्लभेदी और बाल मजदूरी को बढ़ावा देने वाला बताया गया है।

aishwarya rai

दरअसल, इस प्रिंट एड में ऐश गहनों से लदी बैठीं हैं और उनके पीछे एक काला छोटा बच्चा छाता पकड़ खड़ा है। अब जबकि ऐश्वर्या राय को हमेशा सामाजिक मुद्दों के लिए आवाज लगाते देखा गया है, यह प्रचार लोगों के गले नहीं उतरी। यहां तक की इसे लेकर लोगों ने ऐश को एक ओपन लेटेर तक लिख डाला है।

लिहाजा, इसी विवाद पर जल्द ही ऐश्वर्या राय ने सफाई भी जारी कर दी। उन्होंने ओपन लेटर लिखने वालों को जवाब देते हुए एक बयान जारी कर कहा कि, 'आपके द्वारा इस ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए धन्यवाद, लेकिन अंतिम रूप से छपे विज्ञापन में फोटो के साथ बदलाव किया गया है।'

PICS: नैना बच्चन के रिशेप्शन में ऐश्वर्या चुरा ले गईं लाइमलाइट!

इतना ही नहीं, बल्कि ऐश ने अपने बयान के साथ ओरिजनल ऐड शूटिंग की एक फोटो भी भेजी है। जिसमें बैकग्राउंड बिल्कुल सादा है। बहरहाल, अब ऐड का पूरा दारोमदार कल्याण ज्वेर्ल्स पर आ गया है। तो अब देखना यह कि उनकी ओर से इस विवादित ऐड पर बयान जारी होता है।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X