आराध्या को गले लगाते ऐश्वर्या की ये तस्वीर आप देखते रह जाएंगे..बेहद खूबसूरत
ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन से कितना प्यार करती हैं सभी जानते हैं। ऐश्वर्या जब भी आराध्या के साथ होती हैं वो सिर्फ मुस्कुराते हीं नजर आती हैं। ऐश्वर्या राय कुछ दिनों पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न गई थी जहां उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया था। इस दौरान की ऐश और आराध्या की एक तस्वीर अब जाकर वायरल हो रही है।
[सलमान, अक्षय कुमार पीछे.. शाहरुख खान ने बता दिया.. कौन है KING!]
दरअसल इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय आराध्या बच्चन को गले लगाते नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीर बहुत ही प्यारी है। इसे एक बार देखने के बाद आप बार बार देखना चाहेंगे। आप भी डालिए इस तस्वीर पर नजर।

ऐश्वर्या राय और आराध्या की उस समय भी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी।इसमें ऐश्वर्या झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गा रही थीं और आराध्या को तिरंगे को कैसे सलामी देनी चाहिए ये भी सिखा रही थीं।
ऐश्वर्या राय की अगली फिल्म फने खान होगी जिसमें ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और आर माधवन एक साथ नजर आएंगे। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications