ऐश्वर्या राय के पिता का निधन..लंबे समय से थे अस्पताल में भर्ती
ऐश्वर्या राय के पिता का निधन। काफी समय से वो अस्पताल में भर्ती थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्ण राज राय का आज मुंबई के लीलावती अस्पताल मे देहांत हो गया। कई दिनों से नाजुक हालत की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के ICU में वार्ड में भर्ती कराया गया था। कृष्णा राज लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।

पिता की बीमारी की वजह से ऐश्वर्या काफी अपसेट चल रही थीं। कृष्णा राज को कैंसर की बीमारी थी। जनवरी में यह दोबारा उभर कर सामने आ गई थी।
कुछ दिन पहले ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ हॉस्पिटल में दिखीं थी। अभिषेक अमेरिका टूर से वापस आते ही उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। आपको बता दें कि ऐश के पिता के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से इस बार बच्चन परिवार ने होली नहीं मनाई थी।
इस बिग स्टार जोड़ी की खुशियों पर लगा ग्रहण..अटक गई सुपर हीरो फिल्म..
इससे पहले भी ऐश्वर्या को जब पता चला था कि उनके पिता की तबियत खराब है तो वो अपने नए साल के वेकेशन को बीच में छोड़ कर वापस आ गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications