ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की हालत गंभीर, ICU में भर्ती
ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की हालत पिछले कुछ दिनों से गंभीर है और वो ICU में भर्ती हैं।
ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णा राय लीलावती अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। हाल में भी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लीलावती अस्पताल में काफी तनाव में दिख रहे थे। लगभग पिछले 2 सप्ताह से कृष्णा राज लीलावती में भर्ती हैं और अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय उनका ख्याल रख रहे हैं।
[इस डायरेक्टर ने पाकिस्तानी कलाकार को किया साइन..क्या होगा आगे!]
अभिषेक बच्चन कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क गए थे लेकिन वो भी जल्दी ही वापस आ गए। ऐश्वर्या राय भी अपने पापा की पूरी देखभाल कर रही हैं। पिछले दिनों ऐश्वर्या राय आराध्या की स्पोर्ट्स डे में नजर आई थीं लेकिन वो काफी टेंशन में दिख रही थीं।

ऐश्वर्या राय आराध्या और अपने पापा दोनों को मैनेज कर रही हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन पूरा साथ दे रहे हैं। पिछले दिनों खबरे आ रही थी कि अनुराग कश्यप की फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों ने हामी भरी है क्योंकि दोनों को स्क्रिप्ट पसंद आया है।
अभी हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि ये फिल्म लगभग फाइनल है जिसका नाम गुलाब जामुन होगा। बहरहाल फिलहाल ऐश व्यस्त चल रही हैं और उम्मीद है कि उनके पापा की तबियत जल्दी ठीक हो।


Click it and Unblock the Notifications