वाह! जो आराध्या के पास है, उसके लिए सालों तरसी थीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को भले ही सूर्खियों में छाने के लिए सालों लग हों, लेकिन उनकी बेटी आराध्या बच्चन महज तीन साल की उम्र से ही खबरों में छाने लगी है। फिलहाल, बात हो रही है आराध्या के वैनिटी वैन की। जी हां, आराध्या का अपना अलग वैनिटी वैन, जो की ऐश्वर्या के वैनिटी से बिल्कुल जुदा होगा।

आपको बता दें, इस साल ऐश्वर्या फिल्म 'जज्बा' के साथ बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। ऐश 'जज्‍बा' की शूटिंग के लिए बिल्‍कुल तैयार भी है। लेकिन आपको बता दें, फिल्म की शूटिंग में ऐश्नर्या अकेले नहीं होंगी। बल्कि अपनी मम्मी का साथ देने के लिए आराध्या भी सेट पर मौजूद होंगी। इसके लिए डायरेक्‍टर संजय गुप्‍ता ने तैयारी भी कर ली है।

'जज्बा' के निर्देशक संजय ने आराध्‍या के लिए एक अलग वैनिटी वैन का इंतजाम किया है। वैनिटी में आराध्‍या की सभी जरूरत की चीजों के साथ साथ पसंदीदा चॉकलेट्स, फ्रूट जूस और तरह-तरह के खिलौने मौजूद होंगे। वहीं इस वैनिटी वैन में आराध्‍या के साथ संजय के भी दो बच्‍चे होंगे।

संजय गुप्‍ता का इस बारे में कहना है कि,'मैं भी एक पिता हूं और ऐश्वर्या की जिम्‍मेवारी समझता हूं। आरध्‍या के प्रति ऐश्‍वर्या की कई जिम्‍मेदा‍रियां है। इसीलिए हम ऐसा कर रहे हैं। फिल्म जज्बा में ऐश्वर्या के साथ इरफान खान, शाबाना अजमी, अनुपम खेर और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्‍म में ऐश्‍वर्या वकील के किरदार में नजर आयेंगी।

गौरतलब है कि, ऐश्वर्या काफी समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले ऐश फिल्‍म 'गुजारिश' में नजर आई थी। इस साल जज्बा के अलावा ऐश्‍वर्या करण जौहर की फिल्‍म 'ए दिल है मुश्किल' में भी नजर आयेंगी। इस फिल्‍म में ऐश्‍वर्या के साथ रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा होंगे। बहरहाल, अब जब मम्मी ऐश के पास इतने ऑफर्स हैं तो बेबी आराध्या को अपनी तैयारी तो करनी पड़ेगी न।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X