..................... Aishwarya Rai Bachchan reveals everyday fights with husband abhishek bachchan while junior b says them disagreements and healthy - Hindi Filmibeat

खतरे में शादी.. ऐश्वर्या राय का खुलासा- रोज होती है पति अभिषेक संग लड़ाई.. जूनियर बी बोले- लेकिन वो तो...

Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan

Aishwarya Abhishek Fight: बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर पिछले काफी समय से खबर आ रही है उनकी शादी काफी बुरे दौर से गुजर रही है। इसके साथ ही हाल ही में अभिषेक बच्चन को उनकी इंगेजमेंट रिंग के स्पॉट किया गया तो ये शक और गहरा गया है। हालांकि ऐश्वर्या समेत पूरे बच्चन परिवार ने इन खबरों को चुप्पी साधे हुई है।

इसी बीच अब ऐश्वर्या-अभिषेक का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी लड़ाईयों के बारे में बात की थी। दरअसल, ये सवाल किए जाने पर कि क्या नॉर्मल शादीशुदा कपल की ऐश्वर्या-अभिषेक में भी लड़ाईयां होती हैं। इसपर बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा, "हर दिन"। जहां ऐश्वर्या ने इसे लड़ाई बताया तो वहीं अभिषेक बच्चन ने इसे "डिसएग्रीमेंट" का नाम दिया।

इस बार में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा, "ओह हर दिन" तो नहीं अभिषेक बच्चन ने कहा, "लेकिन वो तो डिसएग्रिमेंट होते हैं लड़ाइयां नहीं। वो बहुत सीरियस नहीं होती, वो हेल्दी होते हैं। नहीं तो लाइफ काफी बोरिंग हो जाएगी।"

ऐश्वर्या अभिषेक को लेकर आए दिन आने वाली ऐसी ही खबरों के कारण माना जा रहा है कि कपल के बीच पहली की तरह सब कुछ ठीक नहीं है। इसके साथ ही कभी कभी इवेंट से इस कपल के वीडियो भी सामने आ जाते हैं जब ये एक दूसरे के साथ फोटो ऑप करने के बजाय गुस्सा करते दिखाई देते हैं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या की परवरिश पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं। इसके साथ ही भले ही ऐश्वर्या राय के साथ उनके घर का कोई सदस्य दिखाई दे या ना दे पल पल आराध्या उनकी परछाई की तरह साथ दिखाई देती हैं। बर्थडे के दिन भी ऐश्वर्या ने अपना पूरा दिन सिर्फ और सिर्फ आराध्या और अपनी मम्मी वृंदा राय के साथ गुजारा था और अभिषेक उनके साथ दिखाई नहीं दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X