..................... Aishwarya Rai Bachchan to reprise Sadhna in Kriarj Entertainment's Woh Kaun Thi Remake - Hindi Filmibeat

55 साल बाद रीमेक, ऐश्वर्या राय बच्चन के पीछे वाले सुपरस्टार होंगे हीरो, हो गया #CastAlert

पहले खबर थी कि ऐश्वर्या राय क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट के लिए रात और दिन रीमेक कर रही हैं जिसे रोहन सिप्पी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय नरगिस के किरदार में नज़र आएंगी। लेकिन अब सूत्रों की मानें क्रिआर्ज के साथ ऐश्वर्या की अगली डील है वो कौन थी रीमेक।

फिल्म में ऐश्वर्या राय साधना के किरदार में नज़र आएंगी और शाहिद कपूर मनोज कुमार के किरदार में। और दिलचस्प ये है कि शाहिद कपूर 19 साल बाद ऐश्वर्या राय के साथ नज़र आएंगे।

aishwarya-rai-bachchan-reprise-sadhna-kriarj-entertainment-s-woh-kaun-thi-remake

जिन्हें नहीं याद है, आखिरी बार और पहली बार, शाहिद कपूर ऐश्वर्या राय के पीछे नाचते हुए उन पर दुपट्टा डालते ताल में नज़र आए थे। वो कौन थी रीमेक के लिए दीपिका पादुकोण को भी ध्यान में रखा गया था लेकिन वो बेडरेस्ट पर हैं।

फिल्म में दो गाने भी रीमेक होंगे - नैना बरसे रिमझिम रिमझिम और लग जा गले से। दोनों ही गानों को लता मंगेशकर ने गाया है। असल फिल्म में साधना ने फिल्म में डबल रोल निभाया था।

ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरूआत तमिल पॉलिटिकल ड्रामा से की थी। ईरूवर नाम की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने डबल रोल निभाया था। इसके अलावा ऐश्वर्या राय का नाम जैसमीन, रात और दिन रीमेक के अलावा सिद्धार्थ आनंद की एक फिल्म से जोड़ा जा रहा है।

आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की बेस्ट साइकोलॉजिकल थ्रिलर जिनमें शामिल थी वो कौन थी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X