Aishwarya Rai Bachchan: सलमान के साथ पुराने दिनों की ऐश्वर्या को आई याद, पीएस 2 के प्रमोशन के दौरान कही ये बात

Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और अपने स्टाइल के साथ साथ अपनी शानदार सफल फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अपने लंबे करियर में एक के बाद एक शानदार फिल्में ही हैं और साथ ही बेहद प्यारे किरदार निभाए हैं। वर्तमान समय में ऐश्वर्या पोन्नियिन सेलवन के दूसरे पार्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने सलमान संग अपने पुराने दिलों को याद किया। यह बात हर किसी के लिए काफी चौकाने वाली है।
दरअसल बात ऐसी है कि, अपने सफल करियर के दौरान, ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई अद्भुत किरदार निभाए हैं, हम दिल दे चुके सनम की नंदिनी उनमें से एक है। 1999 की फिल्म में, अभिनेत्री को सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा गया था।
दिलचस्प बात यह है कि पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या के किरदार का नाम भी नंदिनी है। और यह हर किसी के लिए काफी चौकाने वाली और खास बात है, तो अभिनेत्री ने हाल ही में उसी के बारे में खोला।
Recommended Video
पोन्नियिन सेलवन 2 के प्रचार कार्यक्रम के दौरान, ऐश्वर्या ने दोनों फिल्मों में एक ही नाम के चरित्र के बारे में बात की। इसे एक खूबसूरत इत्तेफाक बताते हुए अभिनेत्री ने कहा, "यह अद्भुत है कि ऐसा हुआ भी है।"
आगे ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा, "हम दिल दे चुके सनम में नंदिनी बहुत ही यादगार थी। वह लोगों के दिलों में बसी हैं और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे तब भी नंदिनी की भूमिका निभाने का मौका मिला और वह दर्शकों के लिए और निश्चित रूप से मेरे लिए खास बनी रही।"
आगे अपनी बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि, मणिरत्नम के साथ, उन्हें पोन्नियिन सेलवन में नंदिनी का किरदार निभाने को मिला, यह कहते हुए कि यह एक आशीर्वाद है कि उन्हें इतनी मजबूत महिला की भूमिका निभाने को मिली।
तो शायद यह पहली बार होगा जब ऐश्वर्या ने किसी वजह से सलमान खान संग अपनी पुरानी यादों को ऐसे भरी महफिल में याद किया हो, नहीं तो हर कोई इस बात जानता है कि ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता कैसा है और दोनों कभी भी गलती से भी एक दूसरे को याद करना तो दूर बात भी नहीं करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

