ऐश्वर्या को मिला सम्मान रो पड़ीं आराध्या- देखें तस्वीरें
बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने दो दिन पहले ही अपना 39 वां जन्मदिन मनाया है। ऐश्वर्या का ये पहला जन्मदिन था जो उन्होंने अपनी बेटे नन्हीं आराध्या के साथ मनाया। उनका ये जन्मदिन और भी स्पेशल हो गया जब फ्रेंच सरकार द्वारा उन्हें आर्ट्स एंड लेटर्स नामक प्रतिष्ठिक नागरिक मेंडल द्वारा नवाजा गया।
मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ऐश्वर्या राय को इस सम्मान को ग्रहण करने के लिये बुलाया गया। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ इस सम्मान को लेने पहुंची। लेकिन जया बच्चन इस पूरे समारोह के दौरान नदारद थीं। ऐश्वर्या राय ने जब इस सम्मान को लिया तो उनकी आंखें भर आईं और उन्हें रोता देख नन्हीं आराध्या भी रोने लगीं।
अभिषेक बच्चन ने आराध्या को अपनी गोद में लेकर चुप कराया और फिर अमिताभ भी अपनी पोती को हंसाने की कोशिश में लग गये। ऐश्वर्या राय के इस सम्मान समारोह के दौरान वहां बॉलीवुड के कुछ अन्य सितारे भी दिखे। इस सम्मान को लेत समय ऐश्वर्या राय ने उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा जिन्होंने अभी तक ऐश्वर्या के साथ काम किया और उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया।
देखिये ऐश्वर्या राय को मिले इस समारोह के दौरान पूरे बच्चन परिवार की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











