स्टेम सेल बैंकिंग से अपने लिए खरीदें खुशियां : ऐश्वर्या राय
लाइफ सेल सस्ती कीमत में शिशु स्टेम सेल उपलब्ध कराएगी और ऐश्वर्या इसे लोगों से अपने परिवार और दोस्तों में भावी अभिभावकों को उपहार में देने के लिए आग्रह करेंगी। इस की लाचिंग के मौके पर ऐश ने कहा कि "परिवार और दोस्त मिलकर इसे भावी अभिभावकों की जिंदगी का सबसे बेहतरीन उपहार बना सकते हैं। हम भावी अभिभावकों के लिए न जाने कितनी ही चीजें उपहार स्वरूप खरीदते हैं। तो क्यों न आने वाले बच्चे की बेहतर जिंदगी के लिए यह उपहार दिया जाए।"
हालांकि इस मौके पर ऐश ने यह भी कहा कि बेटी आराध्या के जन्म के समय पर उन्होंने और उनके पति अभिषेक बच्चन ने भी स्टेम सेल बैंकिंग का विकल्प चुना था। ऐश की बाते सुनकर एहसास होता है कि वह अपनी लाइफ में हर चीज को प्लान करके चलती है और शायद इसीलिए वह अपनी लाइफ में सफल और सक्सेसफूल हैं और यही संदेश वो अपने इस नये कैंपन से देना चाहती हैं देखते हैं कि कितने लोगों पर असर होता है?


Click it and Unblock the Notifications
