ऐश्वर्या ने भी पकड़ी सास जया की राह!
जया बच्चन ने जब अमिताभ बच्चन से शादी की तो शादी के बाद उन्होंने अपने करियर को ही फुल स्टॉप लगा दिया। ऐसा कहा जाता है कि बच्चन परिवार की बहुओं या बेटियों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की इजाजत नहीं है। इसी के चलते जया ने शादी के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया और अमिताभ-जया की बेटी भी फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रही। हालांकि काफी सालों बाद जया बच्चन अमिताभ के साथ ही कुछ फिल्मों में उनकी पत्नी के किरदार में नज़र आईं। लेकिन इसके अलावा जया ने कभी भी फिल्मों में दोबारा एंट्री की कोशिश नहीं की। पर अभिषेक बच्चन से शादी करने के बाद भी ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों में नज़र आती रहीं। फिर जब वो मां बनने की कगार पर पहुंची तो उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया।
आराध्या के जन्म के बाद लगा कि ऐश्वर्या फिर से फिल्म में वापसी करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबरें आईं कि मणि रत्नम की फिल्म से ऐश्वर्या राय की वापसी होगी लेकिन अब ये खबरें भी महज अफवाह ही लग रही हैं। क्योंकि ऐश्वर्या राय के दोबारा से मां बनने की भी कुछ खबरें सुर्खियां बना रही हैं। हालांकि अभी तक इस विषय पर बच्चन परिवार की तरफ से किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गयी है लेकिन आईफा स्किप करने के पीछे, लगातार फिल्में रिजेक्ट करने के पीछे कहीं ना कहीं ये भी वजह हो सकती है। तो कुल मिलाकर बच्चन परिवार की नियमावली को अब ऐश्वर्या राय भी फॉलो करने लगी हैं। पहले परिवार और फिर काम।


Click it and Unblock the Notifications
