तलाक की खबरों के बीच ऐश-अभिषेक ने कर डाला ऐसा पोस्ट? फर्जी अफवाहों की उड़ गईं धज्जियां!

बीते कुछ महीनों ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर कई खबरें सामने आईं हैं। कई बार कहा गया कि ऐश्वर्या राय अब अभिषेक का घर छोड़ने वाली हैं, किसी रिपोर्ट में कहा गया कि ऐश्वर्या ने परिवार या उनके बीच किसी एक को चुनने वाली बात अभिषेक बच्चन से बोली हैं।
कभी कहा गया कि सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन से उनकी नहीं बनती। सबसे बड़ी अफवाह तो ये सामने आई थी कि दोनों का तलाक होने वाला है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि तलाक के खबर की धज्जियां उड़ चुकी हैं।
जी हां, अपनी शादी के 17वीं सालगिरह में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी है जो कि काफी खुश नजर आ रही है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए किसी तरह का कैप्शन तो नहीं लिखा गया है लेकिन एक हार्ट इमोजी बना हुआ है।
क्या कह रहे हैं लोग
जैसे ही तस्वीर सामने आई तो लोगों के कमेंट्स भी सामने आए है। सबसे ज्यादा तो इंडस्ट्री के सितारों ने ही रिेएक्ट किया है। इस लिस्ट में बॉबी देओल, ईशा देओल, रितेश देशमुख और सोनू सूद जैसे सितारे शामिल हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''आखिरकार, तलाक की अफवाहों पर विराम लग सका। कितनी राहत।'' एक ने लिखा, ''शादी की सालगिरह मुबारक।'' एक ने लिखा, ''वह अपना हेयर स्टाइल क्यों नहीं बदल लेती।'' एक ने लिखा, ''स्वीट तस्वीर।'' एक ने लिखा, ''सुकून मिल गया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
अभिषेक बच्चन की बात करें तो वो इस वक्त कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन लगातार फिल्मों से दूर है। लेकिन इतना सही है कि फैंस उनको एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करते हुए देखने के लिए बेचैन हैं।


Click it and Unblock the Notifications