जज्बा के बाद ऐश्वर्या राय बनेंगी सरबजीत की बहन दलबीर!
ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं फिल्म जज्बा के साथ। जज्बा के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ओमंग कुमार की फिल्म जो कि सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है, में सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का किरादर निभाएंगी।
सरबजीत सिंह एक किसान थे जो गलती से 1990 में बॉर्डर पार कर गये थे और उन्हें पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। 23 साल तक पाकिस्तान की जेल में वो यातनाएं सहते रहे और जेल में रह रहे बाकी कैदियों द्वारा मार दिये गये।
ओमंग कुमार ने फैसला किया कि वो सरबजीत की जिदंगी पर फिल्म बनाएंगे। दलबीर कौर की उम्र 61 है और ऐश्वर्या राय के लिए ये किरदार बहुत ही चैलेंजिंग साबित होगा। ओमंग कुमार ने इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ मैरी कॉम जैसी फिल्म भी बनाई जिसे काफी सराहा गया।
वैसे खबर ये भी है कि दलबीर कौर के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन ऐशवर्या पर आकर ओमंग कुमार की सर्च खत्म हुई।


Click it and Unblock the Notifications
