तस्वीरें- ऐश्वर्या के अनदेखे मनमोहक अंदाज
मुंबई। अपने परिपक्व अभिनय के बावजूद अपने सौन्दर्य के लिए अधिक चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक माना जाता है। इंटरनेट की दुनिया में उनकी चर्चा का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अब तक लगभग 17,000 वेबसाइट्स उनके नाम से बनायी गयी हैं।
मॉडलिंग से अपने करियर का प्रारम्भ करने वाली ऐश्वर्या ने जल्द ही अपनी अभिनय क्षमता से खुद को शीर्ष अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर लिया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनकी चर्चा होती रही है।
ऐश्वर्या ने जोधा अकबर, धूम 2 और चोखेर बाली से अपने अभिनय को साबित किया। जोधा अकबर में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया। वह ब्राइड एंड प्रिज्यूडिस, मिस्ट्रेस आफ स्पाइसेज और प्रोवोक्ड जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं। सन 2010 में ऐश्वर्या ने रितिक रोशन के साथ आयी गुजारिश में भी काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











