ऐश्वर्या राय ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन- अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया विश- INSIDE Pics

ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं और दुनिया भर के फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.. जहां वे अभिषेक बच्चन, आराध्या और बाकी परिवार सदस्यों के साथ दिख रही हैं। ऐश ने अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच जन्मदिन का केक काटा।

हर किरदार में सुपरस्टार- सलमान खान, शाहरुख के साथ रहीं बेस्ट एक्ट्रेस

वहीं, जन्मदिन की सुबह ऐश अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ गोआ पहुंच चुकी हैं। जहां वह बर्थडे मनाएंगी। ऐश ने गोआ से एक क्यूट सेल्फी भी शेयर की है। वहीं, अभिषेक बच्चन ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- Happy Birthday Wife. I love you! ❤️ #MyHappyPlace

Aishwarya Rai Bachchan

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में 21 साल बिताएं हैं और आज भले ही वह कम फिल्में करती हों.. लेकिन फैंस के लिए सुपरस्टार हैं। ऐश ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.. कुछ यादगार किरदार जिसे दर्शक कभी नहीं भूला सकते। हम दिल दे चुके सनम हो या ताल या चोखेर बाली.. ऐश ने हर फिल्म से खुद की अलग जगह बनाई है।

साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने शादी करने के बाद ऐश ने फिल्मों से ब्रेक लिया। 2011 में आराध्या का जन्म हुआ.. जिसके बाद खबरें उठीं कि ऐश अब कभी फिल्मों में काम नहीं करेंगी। लेकिन अदाकारा ने सभी अफवाहों को शांत करते हुए फिर से शानदार वापसी की। आज उनके पास कई फिल्में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X