Pics: जानिए किस को देखकर रो उठीं ऐश्वर्या राय?

हमें भी हुई और उन लोगों को भी हुई जिन्होंने ऐश्वर्या राय की आंखों में आंसू देखें। दरअसल श्री सत्य साईं बाबा की तीसरी पुण्यतिथि पर श्री सत्य साईं सेवा समिति महाराष्ट्र और गोवा ने एक इवेंट का आयोजन मुंबई में किया गया जिसमें देश के कई मशहूर गजल गायक, संगीतकार और शास्त्रीय संगीत के पूरोधा शामिल हुए, इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय विशेष मेहमान के रूप में मौजूद थीं।
Pics: देखें इस खास इवेंट की पूरी तस्वीरें
इस सादगी पूर्ण कार्यक्रम में ऐश भी सादगी की मल्लिका ही नजर आयीं। ऐश ने मिंट कॉटन का सूट पहना था और उनका चेहरा बिना मेकअप का था। उनके हाथों में, गले में किसी तरह की ज्वैलरी नहीं थीं।
माथे पर एक छोटी सी बिंदिया और खुले बालों में ऐश्वर्या हमेशा की ही तरह खूबसूरत लग रही थीं। इस मौके पर ऐश्वर्या को सम्मानित भी किया गया। इस क्रार्यक्रम में मु्ख्य अतिथि सीएम पृथ्वीराज चव्हाण थे। इस खास कार्यक्रम में आये हुए कलाकारों की टचिंग गायिकी ने ऐश्वर्या राय को एकदम से भावुक कर दिया और ऐश्वर्या अपनी आंखों को झलकने से रोक नहीं पायीं।
आगे की खबर स्लाइडो में..


Click it and Unblock the Notifications











